आस्था के साथ मनाई चित्रगुप्त महाराज की जयंती

जागरण संवाददाता, एटा: चित्रगुप्त महाराज की जयंती धूमधाम और आस्था के साथ मनाई गई। हवन और कलम-दवात का

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 06:33 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 06:33 PM (IST)
आस्था के साथ मनाई चित्रगुप्त महाराज की जयंती

जागरण संवाददाता, एटा: चित्रगुप्त महाराज की जयंती धूमधाम और आस्था के साथ मनाई गई। हवन और कलम-दवात का पूजन किया गया। साथ ही गाजे-बाजे संग शहर में चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा निकाली गई।

रैवाड़ी मुहल्ला स्थित कायस्थ सभा भवन पर जिला चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में जयंती मनाई गई। परंपरागत रूप से चित्रगुप्त महाराज की पूजा, हवन और कलम-दवात का पूजन किया गया। इसके बाद चित्रगुप्त जी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। फैजाबाद के अपर जिला जज भूपेंद्र सहाय और एटा के मनोरंजन कर अधिकारी नंदकुमार श्रीवास्तव ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जिसे प्रमुख मार्गो पर निकाला गया। यात्रा में काली मंडल सहित विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समाज के लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की और जगह-जगह यात्रा को रुकवाकर चित्रगुप्त महाराज की आरती उतारी। इस दौरान उनके जयघोषों से शहर गुंजायमान रहा।

कार्यक्रमों में अध्यक्ष प्रेमनरायन सक्सेना, महामंत्री अनुपम जौहरी, राजेश्वर सरन मोहित, आदेश कुमार सक्सेना, प्रदीप बिसारिया, शशिकिशोर सक्सेना, सुधीर सक्सेना, ईश्वर दयाल सक्सेना, मनोज कश्यप, कर्णवीर सक्सेना, शिवशंकर सक्सैना, युवा शाखा के अध्यक्ष अमित जौहरी, राजीव सक्सैना, महिला शाखा की अध्यक्ष इंद्रा सहाय, डा. ऊषा किरण सक्सैना, रागिनी कुलश्रेष्ठ, वीना सक्सैना, साधना जौहरी, वर्षा कनौजिया, शोभा सक्सैना, कामना जौहरी सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।

राखी गेस्ट हाउस में भी हुआ पूजन

अ.भा. कायस्थ महासभा एटा यूनिट ने राखी गेस्ट हाउस में हवन-पूजन कर चित्रगुप्त महाराज की जयंती मनाई। इस दौरान अध्यक्ष राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ, राजीव नरायन, राजेश बाबू सक्सैना, योगेंद्र सहाय, धर्मानंद कौशिल्यान, कुलदीप कुमार कुलश्रेष्ठ, राजेश माथुर, देवेंद्र कुमार सक्सैना, रतन प्रकाश सक्सैना, प्रमोद कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी