स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 06:34 PM (IST)
स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, एटा-कासगंज: अमांपुर थाने के ग्राम रानामऊ के समीप स्कूल से गुजर रही छात्रा के साथ मनचलों ने छींटाकशी करते हुए अश्लील हरकतें की। छात्रा एवं उसकी सहेलियों ने इसका विरोध किया।

कक्षा 9 की छात्रा एक निजी विद्यालय से पढ़कर बुधवार को घर लौट रही थी। इसी बीच रानामऊ काली मंदिर के समीप खड़े दो मनचलों ने छात्रा एवं उसकी सहेलियों पर छींटाकशी की। और अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा ने इसका विरोध किया। घर पहुंचकर परिजनों को घटनाक्रम से अवगत कराते हुए बताया कि पड़ोस के ही गांव रेखपुर के सूर्यकांत पुत्र शशिकांत एवं नरेश पुत्र गुलवीर ने छींटाकशी की है।

इसके बाद ग्रामीण और परिजनों में आक्रोश पनप गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष लोगों ने आक्रोश जताया। आरोपियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके की नजाकत को भांपते हुए दोनों मनचलों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष सत्यदेव सिंह सिद्धू ने बताया कि छींटाकशी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी