सउदी अरब में फंसे युवक की वापसी के लिए भाई ने लगाई गुहार

देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र का युवक सउदी अरब गया है कमाने।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 12:06 AM (IST)
सउदी अरब में फंसे युवक की वापसी के लिए भाई ने लगाई गुहार
सउदी अरब में फंसे युवक की वापसी के लिए भाई ने लगाई गुहार

देवरिया:बनकटा थाना के मिश्रौली खास निवासी बृजेश यादव ने अपने भाई व उसके साथ 24 अन्य लोगों के विदेश में फंसे होने पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर वतन वापसी की गुहार लगाई है।

पत्र में लिखा है कि उनके भाई उपेंद्र यादव 15 दिसंबर 2019 को रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। उनका पासपोर्ट 2023 तक वैध है। उनका सऊदी का हकामा आईडी भी वैध है। भाई ने फोन पर बताया है कि सऊदी अरब के लेबर कोर्ट के आदेश के बावजूद भी उन्हें 11 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। अब कंपनी के मालिक ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर सादे कागज पर हस्ताक्षर करा कर बंधक बना लिया है। उनके साथ 24 अन्य लोग भी हैं। यह सभी भारत के हैं। उन्हें रात दिन प्रताड़ित किया जा रहा है। परिजनों ने विदेश मंत्रालय से उन्हें स्वदेश बुलाने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी