पं. दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज हित में कार्य करें कार्यकर्ता

पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:33 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:33 AM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज हित में कार्य करें कार्यकर्ता
पं. दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा लेकर राष्ट्र व समाज हित में कार्य करें कार्यकर्ता

देवरिया: भाजपा की तरफ से जिले के सभी बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान पौधारोपण किया गया। उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया गया। शहर के न्यू कालोनी में पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर नमन किया। न्यू कालोनी बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वह एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनसे प्रेरणा लेकर कार्यकर्ता राष्ट्रहित व समाज हित में कार्य करें। उनके बताए मार्ग पर चलकर भाजपा संगठन वटवृक्ष बना है। सशक्त व प्रगतिशील भारत के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामगुलाम टोला बूथ पर सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि की व पौधारोपण किया। इस दौरान पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, अजय दूबे, निर्मला गौतम, अजय उपाध्याय, मुन्ना राय, अंबिकेश पांडेय, राजेश मिश्र, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अमित मोदनवाल, राधेश्याम शुक्ला, डा. प्रवीण निखर, बंटी जायसवाल, पवन जायसवाल, संजय चौरसिया, रमेश वर्मा आदि मौजूद रहे। न्यू कालोनी स्थित प्रतिमा पर भाजपा नेता दिनेश तिवारी, नित्यानंद पांडेय, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, शांति स्वरूप दुबे ने पुष्प अर्पित किया। बरियारपुर मंडल के बूथ गुड्डीजोर पर भाजपा नेता संतोष कुमार तिवारी, वाचस्पति शुक्ला उर्फ पप्पू शुक्ला आदि ने पौधारोपण किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने न्यू कालोनी पार्क में माल्यार्पण किया। इस मौके पर रणविजय सिंह, राजेश कुशवाहा, नीरज शाही, अजय सिंह अन्नू आदि उपस्थित रहे। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिधेश पांडेय ने पिडरा बूथ, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल ने पोखरभिण्डा बूथ पर पर पौधारोपण किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने नई बाजार बूथ, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि पाल ने बसियवा बूथ, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजन सोनकर ने पैकौली बूथ, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गोंड़ ने पुरवा बूथ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कपरवार संवाददाता के अनुसार, गांधी तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता कृति सिंह, शत्रुघ्न सिंह आदि मौजूद रहे। भलुअनी संवाददाता के अनुसार, परिषदीय विद्यालय चकरा भार्गव में आयोजित कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह, विनोद गुप्ता, आस्तिक तिवारी, डा. योगेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी