सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी विकास संदेश रथ यात्रा

मुख्य अतिथि सपा नेता विजय रावत ने सिविल लाइन्स रोड से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 01:21 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 01:21 AM (IST)
सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी विकास संदेश रथ यात्रा
सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगी विकास संदेश रथ यात्रा

देवरिया: समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता हरिओम के नेतृत्व में समाजवादी विकास संदेश रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता विजय रावत ने सिविल लाइन्स रोड से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और कहा कि यह रथ गांवों में पहुंचेगा और सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता को बताने का कार्य करेगा।

कहा कि सपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों का कीर्तिमान बनाने का कार्य किया। सपा ने नौजवानों, गरीबों, किसानों, मजदूरों, बुनकरों के लिए कार्य किया। प्रदेश का चौमुखी विकास सपा सरकार में हुआ। आज की भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादे कर जनता को भ्रमित कर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का कार्य कर रही है। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि सपा में किसानों, नौजवानों, शोषितों, वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों का हित सुरक्षित है। प्रदेश सचिव हरिओम यादव ने कहा कि यह रथ गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को बताने का कार्य करेगी।

मनोज यादव, पूर्व प्रदेश सचिव संगम यादव, राम प्रीत यादव, शिवानंद, वृजानंद्, जीतेश यादव, प्रेम चौहान, हरिकेवल यादव, शिवनाथ यादव, शुभम वर्मा, भीम मद्धेशिया, अनिल चौहान, दीपू, छोटू कुमार आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय किसान मोर्चा का धरना जारी

देवरिया: राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं का धरना शहर के सुभाष चौक पर शुक्रवार को भी जारी रहा। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे है लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। यहां मुख्य रूप से संयोजक चन्द्र प्रकाश यादव, आरती, अयोध्या, धर्मदेव, वृजराज चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी