केंद्रीय बजट से होगा नए भारत का निर्माण

देवरिया में भाजपा की संगोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बजट में करोड़ों गरीब किसान नौजवान व महिलाओं की चिता की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 11:57 PM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 06:00 AM (IST)
केंद्रीय बजट से होगा नए भारत का निर्माण
केंद्रीय बजट से होगा नए भारत का निर्माण

देवरिया: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बजट से नए भारत का निर्माण होगा। जनता टैक्स के रूप में जो पैसा देती है उसे विकास में उपयोग किया जाता है। मोदी सरकार में टैक्स देने वालों की तादाद बढ़ी है। ईमानदार करदाता चाहते हैं कि नया भारत बनें।

वह शुक्रवार को भाजपा की तरफ से जिला पंचायत सभागार में आयोजित नए भारत के निर्माण में केंद्रीय बजट की भूमिका विषयक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इस बार के बजट में करोड़ों गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं व छोटे दुकानदारों की चिता की गई है। 2024 तक घर-घर पानी पहुंचाने व महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों, महिला समूहों को रोजगार देने व स्वरोजगार की बात कही गई है।

इसके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर गोष्ठी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संयोजक अजय शाही ने विषय रखा। संचालन सह संयोजक पवन मिश्र ने किया। विजय बरनवाल, पुरुषोत्तम मरोदिया, प्रेम अग्रवाल, जीवन बरनवाल, सरदार यशवीर सिंह जस्सी, अखिलेश जायसवाल, हरेंद्र जायसवाल आदि व्यापारी नेताओं ने विचार रखे। इस अवसर मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दूबे, अजय कुमार दूबे, अजय उपाध्याय, अरुण सिंह, गंगा कुशवाहा, संतोष त्रिगुणायक आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी