पोखरे में घोंघा पकड़ने गए दो बालकों की डूबने से मौत

देवरिया के रामपुर कारखाना थाने के दौलाकदम गांव में हादसा हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jun 2020 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jun 2020 10:19 PM (IST)
पोखरे में घोंघा पकड़ने गए दो बालकों की डूबने से मौत
पोखरे में घोंघा पकड़ने गए दो बालकों की डूबने से मौत

देवरिया: रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा दौलाकदम में शनिवार की सुबह पोखरे में घोंघा पकड़ने गए दो बालक पैर फिसलने से पोखरे में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

गांव निवासी 12 वर्षीय लालू पुत्र सतन, 10 वर्षीय आदित्य पुत्र राजीव व 9 वर्षीय धनदेवी पुत्री राजीव गांव के ही निकट एक पोखरे में घोंघा बीनने गए थे। मिट्टी गीली होने से दोनों बालकों का पैर फिसल गया जिससे वह डूबने लगे। मौके पर मौजूद धनदेवी ने शोर मचाया। निकट ही धान की रोपाई कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे तथा बालकों की पोखरे में तलाश शुरू की। घंटों प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरौदौला कदम ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदित्य चार बहनों का इकलौता भाई था, धन देवी उसकी बहन थी। दोनों बालकों की मौत से गांव में मातम पसर गया। प्रभारी निरीक्षक जयंत सिंह ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी