पेड़ से गिरे लड़के का आपरेशन कर सर्जन ने बचाई जान

शनि उम्र 11 वर्ष पुत्र अखिलेश राजभर निवासी महराजपुर थाना खुखुंदू अपने घर के समीप साथियों के साथ खेल रहा था। वह पेड़ पर चढ़ रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। लकड़ी व सीसा होने के कारण उसका गुप्तांग बुरी तरह से कट गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:33 PM (IST)
पेड़ से गिरे लड़के का आपरेशन कर सर्जन ने बचाई जान
पेड़ से गिरे लड़के का आपरेशन कर सर्जन ने बचाई जान

देवरिया: जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक 14 साल का लड़का पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका प्राइवेट पार्ट कट गया था। बच्चा दर्द से तड़प रहा था और बेहोश हो जा रहा था। इमरजेंसी में आए मरीज की सूचना ओपीडी में मरीज देख रहे डा. गुलाम नबी को हुई और उन्होंने एक घंटे में आपरेशन कर उसकी जान बचाई।

शनि उम्र 11 वर्ष पुत्र अखिलेश राजभर निवासी महराजपुर थाना खुखुंदू अपने घर के समीप साथियों के साथ खेल रहा था। वह पेड़ पर चढ़ रहा था कि उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। लकड़ी व सीसा होने के कारण उसका गुप्तांग बुरी तरह से कट गया। वह चिल्लाने लगा, दर्द से तड़प रहे लड़के को उसके परिजन जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी ले आए। वहां डाक्टरों ने मामला गंभीर बता कर मेडिकल कालेज ले जाने को कहा। यहां तैनात डाक्टर ने इसकी सूचना सर्जन डा. गुलाम नबी को दी। ओपीडी छोड़ वह इमरजेंसी पहुंचे और तत्काल उसे ओटी में ले जाया गया। वहां एक घंटे आपरेशन के बाद उसकी जान बचाई गई। लड़का पूरी तरह स्वस्थ है। आपरेशन के बाद परिजनों ने भी राहत की सांस ली और डाक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया। सीएमएस डा. आनंद मोहन वर्मा, डा. एचके मिश्र, डा. प्रकाश, डा. एएम वर्मा, डा. प्रतीक आदि ने सर्जन को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी