संस्कृत पाठ विनियोग से भक्तिमय हुआ माहौल

कसया रोड स्थित श्रीतिरुपति बालाजी मंदिर भक्ति वाटिका में रविवार से श्री गोदांबा महोत्सव का शुभारंभ परंपरागत तरीके शुरू हो गया। भोर में ही भक्तों द्वारा सामूहिक तिरुपावै के ¨हदी पद्य गाए गए और आचार्यों द्वारा प्रतिदिन का तिरूपावै पाशूर तमिल एवं गोदा स्तुति संस्कृत का पाठ विनियोग किया गया। इसके बाद शात्तुमोरै तीर्थ वितरण एवं सेवाकाल गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 11:24 PM (IST)
संस्कृत पाठ विनियोग से भक्तिमय हुआ माहौल
संस्कृत पाठ विनियोग से भक्तिमय हुआ माहौल

देवरिया : कसया रोड स्थित श्रीतिरुपति बालाजी मंदिर भक्ति वाटिका में रविवार से श्री गोदांबा महोत्सव का शुभारंभ परंपरागत तरीके शुरू हो गया। भोर में ही भक्तों द्वारा सामूहिक तिरुपावै के ¨हदी पद्य गाए गए और आचार्यों द्वारा प्रतिदिन का तिरूपावै पाशूर तमिल एवं गोदा स्तुति संस्कृत का पाठ विनियोग किया गया। इसके बाद शात्तुमोरै तीर्थ वितरण एवं सेवाकाल गोष्ठी प्रसाद का वितरण किया गया।

जगद्गुरु रामानुजाचार्य राजनारायणाचार्य ने कहा कि पांच बजे से गोदा देवी का प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्सव प्रारंभ हो गया है। हेमंत ऋतु का प्रथम मास मार्ग शीर्ष महीने में श्रीगोदा देवी ने श्री वृंदावन में गोचारण लीला करने वाले बालकृष्ण श्री गो¨वद भगवान को प्राप्त करने के लिये एक व्रत किया था। जिसे श्रीव्रत कहते हैं। उसी व्रत का अनुष्ठान धनु की संक्रांत के दिन से श्री वैष्णव मंदिरों में एक महीने तक चलता है तथा मकर की संक्रांति के दिन श्रीगोदा देवी का श्री गो¨वद देव बालकृष्ण के साथ विवाह का उत्सव मनाया जाता है। आज धनु राशि पर सूर्य का संक्रमण रात्रि छह बजे के बाद हो रहा है, लेकिन श्रीमंदिर परंपरा एवं पुण्यकाल को लेकर आज प्रात: काल तिरुपति बालाजी मंदिर में तिरुपावै का प्रथम पाशुर श्री भगवान को निवेदन किया गया। अठारह दिसंबर को श्रीवैकुंठ द्वार पर श्रीअल्वार तथा पूर्वाचार्यों के पदचिह्न की छाया में श्रीभगवान का स्वागत किया जाएगा।

इस उत्सव में भाग लेने से जीव श्रीवैकुंठ जाने का अधिकारी बन जाता है। यहां मुख्य रूप से मुक्तिनाथ त्रिपाठी, संजय जाखोदिया, श्याम सुंदर खेतान, देवदत्त केजरीवाल, शिव भूषण तिवारी, नर्वदेश्वर प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी