फरियादियों को फिर मिला आश्वासन, मायूस लौटे

समाधान दिवस पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 106 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं लेकिन सिर्फ 58 लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। बाकी लोग समाधान का आश्वासन लेकर वापस लौट गए। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने कोतवाली व महुआडीह में फरियाद सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM (IST)
फरियादियों को फिर मिला आश्वासन, मायूस लौटे
फरियादियों को फिर मिला आश्वासन, मायूस लौटे

देवरिया: समाधान दिवस पर जिले के विभिन्न थानों में कुल 106 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, लेकिन सिर्फ 58 लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। बाकी लोग समाधान का आश्वासन लेकर वापस लौट गए। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने कोतवाली व महुआडीह में फरियाद सुनी। इसे लेकर थानों में काफी गहमागहमी का माहौल रहा।

डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डा. श्रीपति मिश्र कोतवाली व महुआडीह थाने पर पहुंच कर लोगों की समस्या सुनी। दोनों अधिकारियों ने कहा कि समाधान दिवस पर आई शिकायतों को अधिकारी कर्मचारी गंभीरता से लें और उसका समाधान शीघ्रता से करें। जहां भी जरूरत हो लेखपाल और पुलिस की मदद लें। समस्याओं के समाधान में कोई दिक्कत आ रही हो तो अधिकारियों से वार्ता करें, लेकिन समस्याओं का समाधान होना चाहिए। किसी भी कीमत पर शिकायती प्रार्थना पत्र लंबित नहीं रहना चाहिए। डीएम, एसपी ने कई मामलों में त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर मौके पर भेजा। सदर कोतवाली में पांच प्रार्थना पत्रों में एक का निस्तारण मौके पर किया गया। थाना महुआडीह में आठ प्रार्थना पत्रों में तीन का निस्तारण किया गया। डीएम के निर्देश पर शेष प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सौरभ सिंह,सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल नवीन सिंह आदि मौजूद रहे। एएनएम से मारपीट का आरोप

स्थानीय थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान में टीकाकरण के दौरान एएनएम को एक व्यक्ति द्वारा मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस को कार्रवाई के लिए एएनएम ने तहरीर दी है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी शिकायत में एएनएम शांति कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि वह शनिवार को बलुआ अफगान के विन्दवलिया टोला में टीकाकरण कार्य कर रही थीं। दोपहर में करीब 1.30 बजे विन्दवलिया निवासी एक व्यक्ति पहुंचा और उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एनपी सिंह ने एएनएम के पत्र को थानाध्यक्ष भटनी को कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक गोपाल पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी