गिरिजा के वृद्धाश्रम को प्रशासन ने कराया खाली

बाल गृह बालिका से सेक्स रैकेट संचालित होने के पर्दाफाश के बाद बुधवार को जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपित गिरिजा त्रिपाठी के रजला स्थित वृद्धाश्रम को खाली करा दिया गया। साथ ही उसमें प्रशासन ने अपना ताला जड़ते हुए आश्रम में रह रहे सभी को कुशीनगर जनपद के कसया स्थित आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Aug 2018 01:12 AM (IST) Updated:Thu, 09 Aug 2018 01:12 AM (IST)
गिरिजा के वृद्धाश्रम को प्रशासन ने कराया खाली
गिरिजा के वृद्धाश्रम को प्रशासन ने कराया खाली

देवरिया: बाल गृह बालिका से सेक्स रैकेट संचालित होने के पर्दाफाश के बाद बुधवार को जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपित गिरिजा त्रिपाठी के रजला स्थित वृद्धाश्रम को खाली करा दिया गया। साथ ही उसमें प्रशासन ने अपना ताला जड़ते हुए आश्रम में रह रहे सभी को कुशीनगर जनपद के कसया स्थित आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया। समाज कल्याण अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट देर शाम जिलाधिकारी को भी सौंप दी।

मां ¨वध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान देवरिया द्वारा बाल गृह बालिका के साथ ही वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा था। पांच अगस्त की रात बाल गृह बालिका से सेक्स रैकेट संचालित होने के पर्दाफाश के बाद प्रशासन की नजर गिरिजा त्रिपाठी की इस संस्था पर भी पड़ी। मंगलवार को रजला स्थित वृद्धाश्रम पर समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल पहुंचे और जांच की। जांच के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट दी और जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को समाज कल्याण अधिकारी वृद्धाश्रम को खाली कराते हुए 21 वृद्धा व तीन वृद्ध को गाड़ी में बैठा लिया। साथ ही आश्रम में ताला जड़ दिया गया। इस बीच एक वृद्ध महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया और फिर उपचार के उपरांत उसे भी कुशीनगर जनपद के कसया स्थित वृद्धाश्रम में शिफ्ट कर दिया गया। इस बाबत समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वृद्धाश्रम को खाली कराकर सभी को कसया स्थित आश्रम में शिफ्ट कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी