जाग कर बिताई रात, क्वारंटाइन वार्ड में अदा की नमाज

देवरिया में शाहीन बाग के 13 लोग क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Apr 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 05 Apr 2020 10:58 PM (IST)
जाग कर बिताई रात, क्वारंटाइन वार्ड में अदा की नमाज
जाग कर बिताई रात, क्वारंटाइन वार्ड में अदा की नमाज

देवरिया: एक दिन पूर्व शाहीन बाग नई दिल्ली निवासी 13 लोगों का कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूला लिया गया। शनिवार की देर शाम सभी को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से महिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। यहां सभी ने पूरी रात जाग कर बिताई। डाक्टरों के पूछने पर बोले जगह बदल जाने से नींद नहीं आ रही है। इन लोगों ने वार्ड में ही नमाज अदा की।

रविवार को भोर में व दिन में क्वारंटाइन वार्ड में एक जगह नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए तो सभी को शारीरिक दूरी की याद दिलाई गई इसके बाद इन लोगों ने एक मीटर की दूरी पर नमाज अदा की। इस दौरान वार्ड के प्रभारी ने दरी उपलब्ध कराई। सुबह नाश्ते में चाय बिस्किट व दोपहर में चावल, दाल, रोटी, सब्जी उपलब्ध कराई गई।

प्रभारी डा. मोइनुद्दीन अंसारी व डा. राजीव रंजन को तैनात किया गया है। सुबह डा. प्रतीक केजरीवाल ने राउंड लिया और सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी की स्थिति सामान्य है। अभी किसी की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। उधर देवरिया के अन्य युवक का भी नमूना लिया गया है जो अलग बेड पर गुमसुम पड़ा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि वार्ड में पूरी व्यवस्था की गई है। डाक्टरों को भी तैनात किया गया है। वहां पूरी सुरक्षा है, कही कोई दिक्कत नहीं है। सभी भर्ती मरीज ठीक हैं। कोरोना की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

chat bot
आपका साथी