उत्पादन लागत कम करना किसान पाठशाला का उद्देश्य : सुब्रत

कृषि विभाग द्वारा संचालित विकास खंड बैतालपुर के महुआडीह में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि पथरदेवा ब्लाक के प्रमुख सुब्रत शाही व विशिष्ट अतिथि पद्मश्री रामसरन वर्मा ने संयुक्त रूप से समापन किया। मुख्य अतिथि श्री शाही ने कहा कि किसान पाठशाला का मुख्य उद्देश्य उत्पादन लागत कर अधिक लाभ प्राप्त करना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jun 2019 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 06:30 AM (IST)
उत्पादन लागत कम करना किसान पाठशाला का उद्देश्य : सुब्रत
उत्पादन लागत कम करना किसान पाठशाला का उद्देश्य : सुब्रत

देवरिया : कृषि विभाग द्वारा संचालित विकास खंड बैतालपुर के महुआडीह में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि पथरदेवा ब्लाक के प्रमुख सुब्रत शाही व विशिष्ट अतिथि पद्मश्री रामसरन वर्मा ने संयुक्त रूप से समापन किया। मुख्य अतिथि श्री शाही ने कहा कि किसान पाठशाला का मुख्य उद्देश्य उत्पादन लागत कर अधिक लाभ प्राप्त करना है।

श्री शाही ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही उन्होंने किसानों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। नहरों को बीच में किसान न काटे, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके। संयुक्त कृषि निदेशक मंडल गोरखपुर ओमवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में 608 न्याय पंचायतों में 10 लाख से अधिक किसानों को खेती की जानकारी दी जा चुकी है। उप कृषि निदेशक डा.एके मिश्र ने कहा कि किसान कृषि के अलावा पशु पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन करके आय दोगुनी कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि किसान केवल गेहूं और धान की फसल पर निर्भर न रहें, बल्कि इसके साथ-साथ केले, आलू, टमाटर, मेंथा आदि की खेती करके अतिरिक्त लाभ पा सकते हैं। इस दौरान रविद्र नाथ, अविनाश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी मु. मुजम्मिल, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र यादव, वेदव्यास सिंह, ओमप्रकाश नायक, गोपाल नायक, इंद्रजीत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी