गन्ना किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ 30 को होगा धरना प्रदर्शन: हरिवंश

पूर्व सांसद हरिवंश सहाय ने कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल गन्ना किसानों के साथ अन्याय कर रहा है। उनके साथ ज्यादती व भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अब तक बकाया भुगतान नहीं हो सका है। इन मुद्दों को लेकर 30 दिसंबर को प्रतापपुर चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 10:14 PM (IST)
गन्ना किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ 30 को होगा धरना प्रदर्शन: हरिवंश
गन्ना किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ 30 को होगा धरना प्रदर्शन: हरिवंश

देवरिया : पूर्व सांसद हरिवंश सहाय ने कहा कि प्रतापपुर चीनी मिल गन्ना किसानों के साथ अन्याय कर रहा है। उनके साथ ज्यादती व भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अब तक बकाया भुगतान नहीं हो सका है। इन मुद्दों को लेकर 30 दिसंबर को प्रतापपुर चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उक्त बातें श्री सहाय ने उपनगर स्थित अपने आवास पर मंगलवार को कहीं। उन्होंने कहा कि गन्ना की पर्ची हायल होने पर यूनियन में जमा कराकर उसे शासन को भेजा जाता है। जब तक वह बनकर कर आता है किसान का गन्ना सूख जाता है। रिजेक्टेड श्रेणी का गन्ना मिल तौल करने से इंकार कर देता है। जबकि मिल द्वारा ही इस श्रेणी का गन्ना बोवाया गया है। पेड़ी गन्ना की पर्ची अभी तक नहीं दी गई है, जिससे किसानों के पेड़ी गन्ना का तौल नहीं हो पा रहा है। किसान रबी की फसल की बुवाई नहीं कर पाए हैं। मिल गेट पर गन्ना तोल पर चार पहिया ट्राली पर मात्र 60 क्विंटल व केंद्र पर बैलगाड़ी पर मात्र 13 क्विंटल गन्ना तोल किया जा रहा है। इससे अधिक गन्ना किसानों द्वारा लाने पर उसकी मजदूरी किसानों से लेकर गन्ना गिरा दी जा रही है। गन्ने की तौल में घटतौली की जा रही है। किसानों को लूटा जा रहा है। दलालों के माध्यम से मिल प्रशासन द्वारा औने-पौने दामों पर किसानों से गन्ना खरीदा जा रहा है और किसान बेचने को मजबूर है। गन्ना क्षेत्र के परिसीमन में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई है। अभी तक किसानों के पिछले सत्र के गन्ने मूल का भुगतान भी नहीं हो सका है। लगभग 8 करोड़ 69 लाख रुपए बकाया है, लेकिन प्रतापपुर चीनी मिल इसका भुगतान नहीं कर रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी।

chat bot
आपका साथी