तैयारियां पूरी, पथरदेवा में आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को पथरदेवा आएंगे। वह पूर्व मंत्री रविद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कालेज में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृषि मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। उनका हेलीकाप्टर सुबह 10.10 बजे कालेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:12 PM (IST)
तैयारियां पूरी, पथरदेवा में आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
तैयारियां पूरी, पथरदेवा में आज आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

देवरिया: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को पथरदेवा आएंगे। वह पूर्व मंत्री रविद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आचार्य नरेंद्रदेव इंटर कालेज में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कृषि मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। उनका हेलीकाप्टर सुबह 10.10 बजे कालेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। वह 10.20 बजे कृषि मेले व प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ अवलोकन करेंगे। यह जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी।

उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण विभाग व सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। निर्माणाधीन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से रवाना हो जाएंगे। कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी व राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएम के अलावा एसपी डा.श्रीपति मिश्र भी अधिकारियों को निर्देश दिए।मेला में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, स्वास्थ्य आदि जुडे विभागों की तरफ से स्टाल लगाए जाएंगे। योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम सौरभ सिंह, उप निदेशक कृषि डा.आशुतोष मिश्र, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतनशंकर ओझा, बीडीओ आलोक सिंह मौजूद रहे सिर्फ भूमि के टुकड़े को नहीं कहा जा सकता है राष्ट्र

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघचालक पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि पुरातन काल खंडों से चले आ रहे विचार, आचार, सभ्यता व परम्परा से हमारी पहचान है। राष्ट्र के निर्माण में इसकी अहम भूमिका है। केवल भूमि के किसी टुकड़े को राष्ट्र नहीं कहा जा सकता। वह शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से स्थापना दिवस व विजयादशमी के अवसर पर नगर में निकाले गए पथ संचलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अखंड भारत के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी त्योहार समाज में मानवीय गुणों को स्थापित कर लोगों में प्रेम व एकता को बढ़ाते हैं। यह भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता है। त्योहारों व उत्सवों का संबंध किसी जाति, धर्म, भाषा या क्षेत्र से न होकर समभाव से होता है। संघ आज दुनिया के 60 देशों में किसी न किसी रूप में अपने कार्य को संचालित कर रहा है। इस दौरान पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। टाउनहाल से इसकी शुरुआत हुई, जो सुभाष चौक, कोआपरेटिव चौराहा होते हुए नगर पालिका रोड, कोतवाली रोड, जिलाधिकारी आवास होते हुए सिविल लाइंस रोड, कचहरी चौराहा, राघवनगर, हनुमान मंदिर, रामलीला मैदान होते हुए पुन: टाउनहाल में वापस आ गया। इसके बाद शस्त्र पूजन किया गया। संचालन बृजेश सिंह व रमेश वर्मा ने किया। अतिथियों का परिचय नगर कार्यवाह राजेश ने कराया। इस अवसर पर विभाग संघचालक राजधारी, जिला संघचालक मकसूदन, नगर संघचालक नमो नारायण, विभाग प्रचारक अजय नारायण, जिला कार्यवाह दीपेंद्र, अजय नारायण तिवारी, अवनीश, सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डा.अजय मणि त्रिपाठी, अभयनाथ त्रिपाठी,नित्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी