शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा पीएसी का जवान

देवरिया की युवती के साथ गोंडा जनपद के निवासी पीएसी जवान ने आपराधिक कृत्य किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 10:16 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 10:16 PM (IST)
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा पीएसी का जवान
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा पीएसी का जवान

देवरिया: शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती को शादी का झांसा देकर पीएसी का जवान उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पीएसी जवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित की तैनाती सीतापुर में है।

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की गोंडा जनपद में रिश्तेदारी है। युवती के अनुसार गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्जनपुर निवासी जय चौहान से एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात हुई थी। जहां उसने शादी करने की बात कही। दोनों के परिजन भी सहमत हो गए। युवती देवरिया आकर पढ़ाई करने लगी। बाद में जय चौहान पीएसी सीतापुर में भर्ती हो गया। भर्ती होने के बाद वह 14 नवंबर 2019 को देवरिया शहर स्थित युवती के कमरे पर आया और शादी की बात करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। तीन दिन रहने के बाद वह चला गया। अब शादी से इनकार कर दिया है। पुलिस ने जय चौहान, उसके पिता गुलाब, माया देवी, दीपक चौहान निवासी दुर्जनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी