मध्यस्थता को और प्रभावी बनावें मध्यस्थ

अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को दी गई सलामी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 10:44 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 10:44 PM (IST)
मध्यस्थता को और प्रभावी बनावें मध्यस्थ
मध्यस्थता को और प्रभावी बनावें मध्यस्थ

देवरिया: दीवानी न्यायालय परिसर में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र कुमार मिश्र ने मध्यस्थों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि मध्यस्थता एक पवित्र कार्य है। मध्यस्थ इसको पूरी तन्मयता से पक्षकारों के बीच पहल करें। जिससे किसी भी पक्षकार को परेशानी न हो। राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादे से ज्यादे समझौता कराकर अग्रणी भूमिका निभाएं। यदि किसी पीड़ित पक्षकार को मध्यस्थों द्वारा कोई प्रताड़ना की गई तो यह कदापि क्षम्य नहीं होगी। इसके लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। पीड़िता से वार्ता करते समय कोई अन्य वहां उपस्थित न हो, इसका भी आपको ध्यान रखना होगा। जनपद न्यायाधीश रामानंद के निर्देश पर ज्यादे से ज्यादे पत्रावलियां मध्यस्थता केंद्र में आ रही हैं। ऐसे में ज्यादे से ज्यादे पक्षकारों को लाभ पहुंचाकर इसकी उपयोगिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सकता है। बैठक में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्र, सुभाष चंद्र राव, अशोक दीक्षित, शेषनाथ चतुर्वेदी, अशोक मिश्र, अनिल सिंह, श्रीमती वीनू वर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी