देवरिया में क्विज प्रतियोगिता में चंद्रमणि को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

देवरिया राजकीय इंटर कालेज में 11वीं के छात्र हैं चंद्रमणि ने गोरखपुर में हुई राज्य स्तरीय आनलाइन प्रतियोगिता में किया था प्रतिभाग।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 12:07 AM (IST)
देवरिया में क्विज प्रतियोगिता में चंद्रमणि को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान
देवरिया में क्विज प्रतियोगिता में चंद्रमणि को प्रदेश में मिला दूसरा स्थान

देवरिया: राजकीय जुबिली इंटर कालेज गोरखपुर में गुरुवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय सरदार वल्लभभाई पटेल राजस्तरीय आनलाइन क्विज प्रतियोगिता में जिले के चंद्रमणि चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

चंद्रमणि चौहान राजकीय इंटर कालेज के 11वीं के छात्र हैं। उन्हें पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से अपने परिवार के साथ विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आफ यूनिटी के भ्रमण का अवसर मिला है।

प्रतियोगिता में चंद्रमणि चौहान ने 60 में 49 अंक प्राप्त किए। वह प्रथम स्थान के लिए चयनित छात्र से मात्र एक अंक पीछे रहे। छह नवंबर को आयोजित मंडल स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में चंद्रमणि चौहान ने गोरखपुर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर योगेंद्र नाथ सिंह ने इस सफलता पर बधाई दी है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में माला पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर चंद्रमणि का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर स्वच्छता रखने व पटाखे न जलाने की शपथ भी दिलाई। उप प्रधानाचार्य महाश्रय शर्मा, महेंद्र प्रसाद, श्रीप्रकाश तिवारी, योगेंद्रनाथ मिश्रा, गोविद सिंह, रमेश सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। छात्राओं को दी गई प्राथमिक उपचार की जानकारी

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी देवरिया और मुथैई एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बेगम रहमत नूरी ग‌र्ल्स इंटर कालेज देवरिया के 250 छात्राओं को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी गई।

इंडियन रेडक्रास सोसाइटी राज्य शाखा से मिले मास्क, साबुन सेनिटाइजर आदि सचिव अखिलेंद्र शाही ने वितरित किया। अनिल तिवारी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी के संतोष यादव शत्रुघन यादव नवनीत अग्रवाल अनिल तिवारी रविद्र वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी