महिला ने प्रेमी संग मिल पति को पीटा

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने प्रेमी के साथ घर में थी। इसी बीच बाहर से कमाकर पति के पहुंचने पर दोनों ने उसकी पिटाई की और गला कस कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद महिला बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 12:09 AM (IST)
महिला ने प्रेमी संग मिल पति को पीटा
महिला ने प्रेमी संग मिल पति को पीटा

देवरिया: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने प्रेमी के साथ घर में थी। इसी बीच बाहर से कमाकर पति के पहुंचने पर दोनों ने उसकी पिटाई की और गला कस कर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद महिला बेटी को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपित महिला के पति ने कहा है कि वह हैदराबाद में नौकरी करता है। रात को दस बजे जब घर आया तो उसकी पत्नी घर का दरवाजा अंदर से बंद की थी। खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। काफी देर बाद जब पत्नी दरवाजा खोली तो गांव का एक युवक था। जिसे बाहर निकालकर कुछ पूछने का प्रयास किया तो पत्नी व उसका प्रेमी दोनों उस पर टूट पड़े और मारने-पीटने लगे। इस दौरान गमछा से गला कसकर जान से मारने का प्रयास किए। किसी तरह अपने को बचाया। इसके बाद दोनों घर से भाग गए। इस मामले में कोतवाल सीपी जैसल ने बताया कि तहरीर मिली है। पत्नी की तलाश की जा रही है जब वह मिलेगी तभी असलियत का पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी