पराली जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना

देवरिया में सेटेलाइट से पराली जलाने के पकड़े जा रहे मामले।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:16 PM (IST)
पराली जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना
पराली जलाने में नौ किसानों पर जुर्माना

देवरिया: खेतों में पराली जलाने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिले में सात जगहों पर पराली जलाने के मामले सेटेलाइट के जरिए पकड़े गए हैं। पांच जगहों पर इसकी पुष्टि हो गई है। जिसके बाद संबंधित नौ किसानों पर 22,500 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

शासन के निर्देश पर सेटेलाइट के जरिये पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाया जा रहा है। अब तक सात मामलों में पांच की पुष्टि हुई है। जिसमें दो मामले बरहज, एक भाटपाररानी व दो देवरिया सदर तहसील के हैं। बनकटा थाना के भड़सर गांव में पराली जलाने पर तहसील प्रशासन ने 2500 रुपये जुर्माना लगाया है। गांव के हिमांशु पुत्र राम इकबाल ने खेत में धान की फसल को कंबाइन से कटवाया तथा पराली जला दी। राजस्व व कृषि विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सूचना सही मिलने पर कार्रवाई हुई। उप निदेशक कृषि डा.एके मिश्र ने बताया कि सेटेलाइट के जरिये पराली जलाने की पुष्टि हुई है।

chat bot
आपका साथी