दहेज के लिए विवाहिता को जलाने के प्रयास में ससुर को भेजा जेल

उमानगर देवरिया निवासी ज्योति मौर्या पुत्री सुरेश की शादी कुछ वर्ष पूर्व खुखुंदू क्षेत्र के बासदेवपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 01:50 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 01:50 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को जलाने के प्रयास में ससुर को भेजा जेल
दहेज के लिए विवाहिता को जलाने के प्रयास में ससुर को भेजा जेल

देवरिया: खुखुंदू थाना क्षेत्र के बासदेवपुर गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए उत्पीड़न करने के साथ जलाकर मारने के प्रयास के मामले में महिला की तहरीर पर पति ससुर व अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज के बाद पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उमानगर देवरिया निवासी ज्योति मौर्या पुत्री सुरेश की शादी कुछ वर्ष पूर्व खुखुंदू क्षेत्र के बासदेवपुर गांव में हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। विरोध करने पर विवाहिता के शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किए। विवाहिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की सूचना पर पति ससुर सहित चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जलाकर मारने का मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज के बाद पुलिस ससुर देव नारायन मौर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि दहेज उत्पीड़न व जलाकर मारने के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपित ससुर को जेल भेज दिया गया है। आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत

देवरिया: गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गांव कटाई निवासी तपस्या देवी पत्नी शंभू प्रसाद का जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई। 31 दिसम्बर को दरवाजे पर ठंड की वजह से आग सेंक रही थी। उस दौरान बुरी तरह झुलस गई। तत्काल परिजन उसे गौरीबाजार सीएचसी ले गए जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका का पति बाहर रह कर मजदूरी करता है। उसकी एक वर्ष की लड़की है। उसकी मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। बहू की पिटाई से सास घायल

देवरिया : खुखुंदू थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर बहू ने सास की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गईं। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बंजरिया गांव निवासी कमलेश देवी ने आरोप लगाया है कि बहू अक्सर अपशब्द बोलती है। अपशब्द बोलने से मना करने पर वह उलझ गई और मेरी पिटाई कर दी। इसके पूर्व भी कई बार पिटाई कर चुकी है। लंबे समय से पति का इलाज चल रहा है। जिससे में परेशान हूं। बहू की पिटाई से घायल महिला ने थाने में इसकी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

महिला की मौत

देवरिया: शहर के साकेत नगर स्थित एक अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला गंगा देवी 28 वर्ष निवासी चक सराय बदल दास सदर कोतवाली की मौत हो गई। उसके पति ने हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी।

chat bot
आपका साथी