टूटी सड़कों और लचर विद्युत व्यवस्था पर चर्चा

देवरिया में व्यापारियों की बैठक में शहर की समस्याओं का मुद्दा उठाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 05:02 AM (IST)
टूटी सड़कों और लचर विद्युत व्यवस्था पर चर्चा
टूटी सड़कों और लचर विद्युत व्यवस्था पर चर्चा

देवरिया: जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक स्टेशन रोड स्थित जिला कोषाध्यक्ष अनवारूल हक (अन्नू बाबू) के आवास पर हुई। बैठक में विभिन्न जन समस्याओं पर चर्चा की गई। शहर की खराब सड़कों, टूटी नालियों व लचर विद्युत व्यवस्था व अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष रविद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि ठेला-पटरी व्यवसायियों की समस्या के समाधान, जर्जर सड़कों की मरम्मत, बिजली व्यवस्था बेहतर करने के लिए जल्द ही डीएम से मिला जाएगा। जिलाध्यक्ष शक्ति गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापारी बंधु की बैठक होनी चाहिए। जिला महामंत्री योगेश सिंह ने जन समस्याओं के समाधान की मांग की। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुसुमाकर त्रिपाठी ने कहा कि शहर की सड़कें मानक के विपरीत बनने के कारण टूट रही हैं। जिला उपाध्यक्ष शंखपाल सर्राफ ने कहा कि व्यापारियों के अंदर आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति चिता का विषय है। राजेंद्र मौर्य, विष्णु अग्रवाल, हरिश्चंद्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, जवाहर बरनवाल, अमित मोदनवाल, मंटू बाबू जायसवाल, अनूप कुमार गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी