बसपा की सरकार में अंबेडकर गांवों का चयन कर हुआ विकास

आवश्यक कार्य के लिए जमीन से मिट्टी निकालने का मामला मैंने सदन में उठाया और उसे मानना पड़ा। अब आसानी से जरूरत के लिए मिट्टी निकाला जा सकता है। बसपा के कार्यकाल में अंबेडकर गांवों को चयनित कर बड़े पैमाने पर विकास किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:09 PM (IST)
बसपा की सरकार में अंबेडकर गांवों का चयन कर हुआ विकास
बसपा की सरकार में अंबेडकर गांवों का चयन कर हुआ विकास

देवरिया: बहुजन समाज पार्टी के बसपा प्रत्याशी अभय नाथ त्रिपाठी के समर्थन में क्षेत्र के खरजरवा, खरोह चौराहा, पुरवा चौराहा पर नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया। संबोधित करते हुए बसपा विधान मंडल दल के नेता व विधायक लाल जी वर्मा ने कहा कि हमने गरीबों मजलूमों की आवाज को सदन में बुलंद किया।

आवश्यक कार्य के लिए जमीन से मिट्टी निकालने का मामला मैंने सदन में उठाया और उसे मानना पड़ा। अब आसानी से जरूरत के लिए मिट्टी निकाला जा सकता है। बसपा के कार्यकाल में अंबेडकर गांवों को चयनित कर बड़े पैमाने पर विकास किया गया।

कहा कि कानून व्यवस्था व कांशीराम आवास से गरीबों को लाभान्वित किया गया। आज भाजपा के राज में अन्याय, अत्याचार बढ़ा है। ब्राह्मणों को केन्द्र में रख कर एनकाउंटर किया जा रहा है। बसपा ने सर्व समाज को सम्मान दिया। सरकार बनी तो सभी जाति के लोगों को भागीदारी देकर पार्टी मुखिया ने मंत्री बनाया। सपा का चेहरा बेनकाब हो चुका है। सपा दलित विरोधी हैं। समाजवादी पार्टी के राज में बड़े पैमाने पर गुंडाराज कायम था। भाजपा ने गड्ढा मुक्त का नारा दिया और आज सड़कें गड्ढा युक्त हैं। महंगाई से आम जनता कराह रही है, अपराधी बेलगाम हैं। पूर्व मंत्री जीएम सिंह ने कहा कि दो करोड़ हर साल नौकरी का वादा किया और करोड़ों नौकरियां छील लीं। पूर्व सांसद घनश्याम चंद खरवार ने कहा कि देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बसपा के कार्यकाल को जनता याद कर रही है।

सभा को सुधीर कुमार भारती, शिवांग सिंह, रामसूरत चौधरी, राधेश्याम भारती, विश्वजीत सिंह, ऋषि कपूर, सत्येंद्र कुमार, झिनकान प्रसाद, अवनीश कुमार राम नयन आजाद, प्रियदर्शी, राम तिलक , भूपेंद्र सिंह , छेदीमास्टर अकेला, संध्या पटेल, मीरा पटेल ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नितिश कुमार रिकू व संचालन राजेश राजभर ने किया।

उधर देशहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बशीर अहमद ने बसपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसकी जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में देते हुए कहा कि बसपा को छोड़ कोई भी दल प्रदेश का विकास नहीं कर सकता है।

chat bot
आपका साथी