स्वच्छता को बनाएं जन आंदोलन, खुद करें पहल

स्वछता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को किया जाएगा पुरस्कृत उपेंद्र तिवारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 12:25 AM (IST)
स्वच्छता को बनाएं जन आंदोलन, खुद करें पहल
स्वच्छता को बनाएं जन आंदोलन, खुद करें पहल

जागरण संवाददाता, देवरिया: युवा कल्याण एवं पंचायती राज विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र कुमार तिवारी ने लोगों से कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाएं। इसके लिए सभी को खुद पहल करनी चाहिए। स्वच्छता में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।

राज्यमंत्री शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत टाउनहाल स्थित आडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सफाई अपनाने, इसके लिए निरंतर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने और लोगों को प्रेरित करने को कहा। कार्यक्रम में उन्होंने स्वच्छ भारत फोल्डर का विमोचन के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सिगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से स्वास्थ्य प्रभावित व पर्यावरण प्रदूषित होता है। इसका प्रयोग न करें। खुले में शौच न जाएं। पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि स्वच्छता को अपनाकर नई पीढ़ी को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं।

सलेमपुर के सांसद रविदर कुशवाहा ने कहा कि लोग शौचालय का प्रयोग करें, तभी स्वच्छता लाई जा सकती है। सदर विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, विधायक प्रतिनिधि डा.संजीव शुक्ला ने भी संबोधित किया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने आभार जताया। संचालन रविकांत मणि ने किया। कार्यक्रम के बाद राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने टाउनहाल से कोआपरेटिव चौराहे तक कूड़ा एकत्र कर कूड़ेदान में डाला।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पं.गिरीश तिवारी, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक विकास तिवारी, डीपीआरओ अविनाश कुमार, जितेंद्र प्रताप राव, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------------

20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती

देवरिया: राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने औराचौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिदिन औसतन 30 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरा निकलता है, जिसमें सिर्फ 10 मीट्रिक टन कचरा ही शोधन के लिए एकत्र हो पाता है। शेष 20 मीट्रिक टन प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती है। हमें इस चुनौती से निपटने के लिए कार्यकर्ताओं व समाज के जागरूक लोगों के साथ मिलकर प्लास्टिक मुक्त अभियान को गति देनी होगी। प्लास्टिक मुक्त भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, गंगा कुशवाहा, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, अजय शाही, उषा पासवान, प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,डा.हेमंत मिश्रा, निर्मला गौतम, शिवकुमार राजभर, रामाज्ञा चौहान,अंबिकेश पाण्डेय, मारकंडेय गिरी रहे।

----------------

संपादित- महेंद्र

chat bot
आपका साथी