एससीएसटी एक्ट के विरोध में किया प्रदर्शन

एससीएसटी एक्ट के विरोध में गौरी बाजार उपनगर में रविवार को प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। सभा के माध्यम से सरकार को कोसते हुए इसे समाप्त करने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 11:47 PM (IST)
एससीएसटी एक्ट के विरोध में किया प्रदर्शन
एससीएसटी एक्ट के विरोध में किया प्रदर्शन

देवरिया: एससीएसटी एक्ट के विरोध में गौरी बाजार उपनगर में रविवार को प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। सभा के माध्यम से सरकार को कोसते हुए इसे समाप्त करने की मांग की गई। इस आशय का राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्रक थानाध्यक्ष को सौंपा गया।

उपनगर सहित आसपास से सैकड़ों की संख्या में लोग गौरी बाजार के रामपुर चौराहे पर एकत्रित हुए। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में पूरे उपनगर में प्रदर्शन किया। पुन: प्रदर्शनकारियों ने रामपुर चौराहे पर जुटकर सभा की। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस एक्ट के माध्यम से लोगों का शोषण हो रहा है। कितने बेगुनाह इस कानून के पचड़े में पड़कर बर्बाद हो रहे हैं। भाजपा सरकार ने वोट के लिए अपनों को ही छला है। ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि अब समय आ गया है जब सबको समान अवसर मिले। आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त किया जाय। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में देश में वर्ग संघर्ष की स्थिति होगी। ज्ञानरंजन पांडेय ने कहा कि इस कानून से देश नें भय का वातावरण बन रहा है। इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकार को यह एक्ट समाप्त करना होगा। इस आशय का राष्ट्रपति को संबोधित एक मांग पत्र इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव को सौंपा गया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजेश पांडेय, डा.मनीष शुक्ला, अंकुर ¨सह, संतोष पांडेय, विनोद पांडेय, रजनीश उपाध्याय, विवेक यादव आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी