नाली पर गिरने से मासूम की मौत

थाना क्षेत्र के सरैनी में दरवाजे के निकट नाली पर गिरने से दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम सभा सरैनी निवासी विनोद की पत्नी दरवाजे पर बर्तन साफ रही थी। सामने उसका दो वर्षीय बेटा राजू खेल रहा था

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 11:18 PM (IST)
नाली पर गिरने से मासूम की मौत
नाली पर गिरने से मासूम की मौत

देवरिया : थाना क्षेत्र के सरैनी में दरवाजे के निकट नाली पर गिरने से दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम सभा सरैनी निवासी विनोद की पत्नी दरवाजे पर बर्तन साफ रही थी। सामने उसका दो वर्षीय बेटा राजू खेल रहा था। खेलते-खेलते वह नाली की दीवार पर गिर गया, जिसे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर सुनते ही परिजन दहाड़ मारने लगे, उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

chat bot
आपका साथी