जनसमस्याओं को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

खाद्य पदार्थों के मूल्यों में भारी वृद्धि हुई है। खाद्य पदार्थों के मूल्य वृद्धि से आमजन परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Nov 2021 12:18 AM (IST) Updated:Wed, 10 Nov 2021 12:18 AM (IST)
जनसमस्याओं को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जनसमस्याओं को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

देवरिया: माकपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान मांगों से संबंधित पत्रक उप जिलाधिकारी ध्रुव कुमार शुक्ला को सौंपा।

हरिवंद प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली के मूल्यों में वृद्धि कर रही है, जिसके कारण खाद्य पदार्थों के मूल्यों में भारी वृद्धि हुई है। खाद्य पदार्थों के मूल्य वृद्धि से आमजन परेशान है। जनता के ऊपर का कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष बारिश अधिक होने के कारण धान की फसल डूब कर बर्बाद हो गई है। किसानों को कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराया गया है। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सभा को दर्शन प्रजापति, विजय यादव, रहमान, शिवधारी, रामकिशुन, रामकेवल, रामायण गुप्ता, गुलजार, सुराजी, लालचंद ने संबोधित किया। पेट्रोलियम पदार्थ की मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

देवरिया : पेट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा नेताओं ने रामलक्षन चौराहा पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विजय रावत ने कहा कि महंगाई से किसान और आमजन काफी परेशान हैं। सरकार किसानों की दोगुना आय करने के नाम पर छलावा कर रही है । कहा कि आज से साढ़े चार साल पहले जो 50 रुपये डीजल मिलता था उसे 100 रुपये के करीब कर दिया गया। यूरिया खाद का दाम बढ़ाकर किसान की आय दोगुना करने की बात कह कर सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है ।

इस दौरान चंद्रिका निषाद, सिकन्दर यादव, विकास यादव, मंगरू निषाद, सुबास निषाद, महेंद्र निषाद, पप्पू अंसारी, धूप वर्मा, हरेंद्र साहनी, संजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी