भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

देवरिया के सांसद ने कहा कि कार्यक्रम से हम सभी को मिलती है ऊर्जा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:25 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

देवरिया: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनी। जिला पंचायत परिसर में सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने मन की बात सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि मन की बात कार्यक्रम से हम सभी को ऊर्जा मिलती है।

कहा, प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से किस्से, कहानियों व पटकथाओं का महत्व बताया। पीएम ने किसानों को मिलने वाले लाभ व बिचौलियों से मुक्ति की बात भी कही है। पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल, अजय दूबे, अजय शाही, आशुतोष तिवारी, अंबिकेश पांडेय, राधेश्याम शुक्ला, भुवनेश्वर मिश्रा, बृजेश गुप्ता, प्रवीण निखर, सुनील निषाद, रमशंकर कुशवाहा, रामशीष मौर्या, मनीष सहाय आदि ने सांसद के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम रेडियो पर सुना।

होम क्वारंटाइन भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह के अलावा विजय दूबे, महेंद्र यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दूबे, सज्जन मणि, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, गंगा कुशवाहा, अजय प्रताप सिंह पिटू, रमेश सिंह, रामशीष प्रसाद, अजय उपाध्याय, हेमंत मिश्रा, निर्मला गौतम, रामाज्ञा चौहान, डा.सत्यप्रकाश मणि आदि ने भी मन की बात कार्यक्रम को सुना।

chat bot
आपका साथी