युवाओं के बल पर यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

राज्यमंत्री आंनद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि युवा देश की दशा व दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में युवाओं की ताकत को सभी ने महसूस किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Jan 2022 11:12 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jan 2022 11:12 PM (IST)
युवाओं के बल पर यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
युवाओं के बल पर यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

देवरिया : राज्यमंत्री आंनद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि युवा देश की दशा व दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में युवाओं की ताकत को सभी ने महसूस किया। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए कई कार्य किए। युवाओं के बल पर यूपी में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

वह सोनूघाट स्थित विवाह भवन में भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से आयोजित बरहज विधानसभा क्षेत्र के जिला युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों ने केवल युवाओं का वोट लेने व उन्हें छलने का काम किया था। भाजपा सरकार में युवाओं को जाति व मजहब के नाम पर दंगे सुनाई नहीं देते, बल्कि वह विकास की कहानी सुन व देख रहा है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने युवाओं को जाति वर्ग के नाम पर तोड़ने का काम किया, लेकिन आज प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी सोच के साथ भाजपा सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने विधानसभा चुनाव में ताकत का अहसास कराने का आह्वान किया।अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल व संचालन रंजीत सिंह ने किया।

सम्मेलन में सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रमोद शाही, मनमोहन सिंह अप्पू, सूरज राय, दिलीप मिश्र, अरुण सिंह, संजय सिंह, अंबिकेश पांडेय, अभिमन्यु सिंह, सुधांशु रंजन मिश्र, शैलेश सहाय, अश्वनी सिंह, मनीष विश्वकर्मा, शिवम गुप्ता, मदन उपाध्याय, रजनीश उपाध्याय, राजेश मिश्र, ममता शाह, उग्रसेन राव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी