जिला अधिवक्ता संघ के अशोक दीक्षित अध्यक्ष व शक्तिधर मंत्री निर्वाचित

एल्डर्स कमेटी के सदस्य आनंद शरण धर द्विवेदी व चुनाव अधिकारी रामेंद्र यादव की देखरेख में संघ भवन में सुबह आठ बजे से दो बजे के बीच मतदान हुआ। कुल 1568 में 1166 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक कुमार दीक्षित को 458 मत मिला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 11:05 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 11:05 PM (IST)
जिला अधिवक्ता संघ के अशोक दीक्षित अध्यक्ष व शक्तिधर मंत्री निर्वाचित
जिला अधिवक्ता संघ के अशोक दीक्षित अध्यक्ष व शक्तिधर मंत्री निर्वाचित

देवरिया: दीवानी न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर बुधवार को गहमागहमी का माहौल रहा। अधिवक्ता अशोक कुमार दीक्षित अध्यक्ष, शक्तिधर पांडेय उर्फ रोशन मंत्री और तरुण मणि त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।

एल्डर्स कमेटी के सदस्य आनंद शरण धर द्विवेदी व चुनाव अधिकारी रामेंद्र यादव की देखरेख में संघ भवन में सुबह आठ बजे से दो बजे के बीच मतदान हुआ। कुल 1568 में 1166 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अशोक कुमार दीक्षित को 458 मत मिला। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राम प्रसाद कुशवाहा को 84 मतों से पराजित किया। प्रतिद्वंदी राम प्रसाद कुशवाहा को 374, सुशील कुमार मिश्र को 253 व ओमहरिहर मिश्र को 39, बृजानंद प्रसाद 19 व विजय शंकर चौरसिया को आठ मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तरुण मणि त्रिपाठी को 409, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव को 335, गिरिजेश कुमार दुबे को 262 व संजय कुमार चतुर्वेदी को 102 मत मिले। तरुण मणि ने प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव को 74 मत से पराजित किया।

मंत्री पद पर शक्तिधर पांडे उर्फ रोशन ने 481 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अरुण कुमार उपाध्याय को 299 मत से पराजित किया। अरुण कुमार उपाध्याय को 182, प्रकाश तिवारी निराला को 153, अर्जुन यादव को 139, वरुण कुमार सिंह बघेल को 104, रितेश कुमार मिश्र को 34 व सच्चिदानंद यादव को 68 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन लोग उम्मीदवार थे, जिसमें वरुण कुमार तिवारी व विष्णु कुमार जयसवाल विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दुर्गेश कुमार तिवारी ने संदीप कुमार पांडेय को हराया। दुर्गेश को 566 व संदीप को 487 मत मिले। शेष पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

chat bot
आपका साथी