अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जारी किया अधिवेशन का पोस्टर

प्रांत उपाध्यक्ष डा. विनय तिवारी ने बताया कि इस बार यह अधिवेश कोरोना काल को देखते हुए आनलाइन व आफलाइन दोनों रूपों में संचालित होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 12:10 AM (IST)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जारी किया अधिवेशन का पोस्टर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जारी किया अधिवेशन का पोस्टर

देवरिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बरहज इकाई द्वारा बाबा गयादास इंटर कांलेज पर नागपुर में होने जा रहे 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर बुधवार को जारी किया गया।

प्रांत उपाध्यक्ष डा. विनय तिवारी ने बताया कि इस बार यह अधिवेश कोरोना काल को देखते हुए आनलाइन व आफलाइन दोनों रूपों में संचालित होगा, जिसका संपूर्ण भारत के हर प्रांत के जिलों व नगर इकाई स्तर पर लाइव प्रसारण होगा। जिला संयोजक शिवम निषाद ने कहा कि देवरिया में नौ स्थानों पर अधिवेशन दर्शन केंद्रों पर सजीव प्रसारण दिखाने की तैयारी चल रही है। जिसमें जिला केंद्र पर बड़े स्तर पर एवं आठ नगर इकाई केंद्रों पर होगा। इस दौरान नगरमंत्री प्रीति चौहान, गणेश पाण्डेय, प्रियांश जायसवाल, अमन गुप्ता, श्रद्धानन्द तिवारी मौजूद रहे।

15 जनवरी से चलेगा मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान

देवरिया: विश्व हिदू परिषद के देवरिया व कुशीनगर के विभागाध्यक्ष भरत अग्रवाल ने कहा कि 492 साल के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का मंदिर बनेगा। भारत व दुनिया में रहने वाले प्रत्येक भारतीय के आस्था व समर्पण का मंदिर होगा।

इसके लिए विहिप व संघ विचार परिवार की तरफ से 15 जनवरी से श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। पूरे देश में 11 करोड़ परिवारों से संपर्क कर धन संग्रह करने की योजना है। इसके लिए सलेमपुर, देवरिया, पडरौना व कुशीनगर में अभियान प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। राजेश मिश्र को सलेमपुर, तारकेश्वर शाही को देवरिया, विनय पति त्रिपाठी को कुशीनगर, संतोष दूबे को पडरौना का जिला अभियान प्रमुख बनाया गया है। विभाग में कुल 35 प्रखंड और करीब पांच हजार गांव शामिल हैं। प्रत्येक गांवों के प्रत्येक परिवार में संपर्क कर श्रीराम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए धनराशि संग्रह की जाएगी।

chat bot
आपका साथी