विदेश से आए 313 लोगों में से सिर्फ 162 की हुई स्क्रीनिग

जिला अस्पताल की ओपीडी में विदेश व महानगरों से आए लोगों की उमड़ रही भीड़ - 20 की स्क्रीनिग तो 40 लोगों आ रही सूची

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 09:33 PM (IST)
विदेश से आए 313 लोगों में से सिर्फ 162 की हुई स्क्रीनिग
विदेश से आए 313 लोगों में से सिर्फ 162 की हुई स्क्रीनिग

देवरिया: जनपद में विदेश से आए लोगों पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर है। ऐसे लोगों को सूची के आधार पर उनके घर पहुंच कर निगरानी टीम के सदस्य उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं और उन्हें आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। तकरीबन 15 दिन में 313 लोग विदेश से आए जिसमें मात्र 162 की ही स्क्रीनिग हो सकी है। शेष अन्य की स्क्रीनिग करने में टीम जुटी है। दिन रात मेहनत के बाद भी सभी लोगों की स्क्रीनिग नहीं हो पा रही है। 20 की स्क्रीनिग हो रही है तो 40 की सूची आ जा रही है। जिससे परेशानी बढ़ गई है।

इनके अलावा सीएमओ कार्यालय के महामारी विभाग की टीम ने क्षय रोग विभाग के कर्मियों को भी विदेश से आए 87 लोगों की सूची सौंपी है जिनकी स्क्रीनिग का कार्य चल रहा है। इनमें अधिकतर दुबई, आबूधाबी, ओमान, सऊदी अरब से लोग आए हैं।

महामारी के नोडल एसीएमओ डा. संजय चंद के निर्देशन में महामारी विज्ञानी राजीव भूषण पांडेय के नेतृत्व में, डब्ल्यूएचओ व कंट्रोल रूम बना कर कार्य किया जा रहा है। यह मामला गंभीर है। विदेश से आए लोगों में ही कोरोना की प्रबल संभावना है। हालांकि एयरपोर्ट पर उन्हें चेक करने के बाद घर होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है। बावजूद इसके घर आने के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे कर उन्हें उचित सलाह व इलाज देने का कार्य करना है।

chat bot
आपका साथी