कचहरी फीडर की आपूर्ति तीस तक रहेगी बाधित

फोरलेन सड़क निर्माण के चलते 30 अगस्त तक दो फीडरों की आपूर्ति पांच-पांच घंटे बाधित रहेगी। इससे आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 11:44 PM (IST)
कचहरी फीडर की आपूर्ति तीस तक रहेगी बाधित
कचहरी फीडर की आपूर्ति तीस तक रहेगी बाधित

देवरिया : फोरलेन सड़क निर्माण के चलते 30 अगस्त तक दो फीडरों की आपूर्ति पांच-पांच घंटे बाधित रहेगी। इससे आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों की आपूर्ति ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। अनवरत बिजली आपूर्ति होने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है, जिसके कारण 18 से 30 अगस्त तक सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक कचहरी, मंडी फीडर के अलावा आवश्यकता पड़ने पर वाटर व‌र्क्स व न्यू कालोनी फीडर की आपूर्ति ठप रहेगा। सिविल लाइंस, राघवनगर, रामनाथ देवरिया, बांस देवरिया, साकेत नगर, नाथनगर, पुलिस लाइन आदि की आपूर्ति बाधित रहेगी।

chat bot
आपका साथी