जनपद स्तर पर लंबित समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया: ग्राम विकास अधिकारी संघ जनपद देवरिया शाखा की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई। जिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 11:06 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 11:06 PM (IST)
जनपद स्तर पर लंबित समस्याओं का होगा समाधान
जनपद स्तर पर लंबित समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया: ग्राम विकास अधिकारी संघ जनपद देवरिया शाखा की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई। जिलाध्यक्ष देवकांत मणि पाठक ने कहा कि संघ के सदस्यों की जो समस्याएं जिले स्तर पर लंबित हैं उनका शीघ्र ही निराकरण करा लिया जाएगा। हमारा प्रथम प्रयास होगा कि ब्लाक स्तर पर इकाइयों का चुनाव शीघ्र संपन्न करा लिया जाय, जिससे संगठन को मजबूती मिल सके।

मंत्री राजीव शंकर मिश्र ने कहा कि ब्लाक स्तर से समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तो संगठन अपनी समस्या उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेगा। वरिष्ठ सदस्य सत्यदेव पांडेय ने साइकिल भत्ते की जगह अन्य विभागों की तरह मोटरसाइकिल भत्ता दिए जाने की मांग को सरकार तक पहुंचाने का सुझाव दिया। राम प्रवेश तिवारी ने ब्लाकों में स्थानांतरित कर्मचारियों के चार्ज पर आदान-प्रदान पर हो रहे विवाद को निपटाने का सुझाव दिया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी ने विभागीय प्रमोशन में महिलाओं के साथ भेद-भाव के मुद्दे पर अपनी राय सदन के समक्ष रखा। उपाध्यक्ष संजीत त्रिपाठी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

यहां मुख्य रूप से रामकवल, सुशील श्रीवास्तव, विष्णु प्रकाश ¨सह, हरेन्द्र मौर्य, रवि श्रीवास्तव, योगेन्द्र कुशवाहा, आफताब अहमद ने संबोधित किया।

बैठक में मुख्य रूप से सुप्रिया भारती, संतोष ¨सह, वपृहस्पति शुक्ला, अशोक ¨सह, ओम प्रकाश गुप्ता, विनय गौतम, उदयमल गौंड, केदार कुशवाहा,जय नारायण शर्मा, सतीश शाही, मु.उमेर, शकील अहमद, वीरेंद्र गौड़, उमेश चंद मद्देशिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी