जालसाजों ने कर ली 60 हजार की खरीदारी

जागरण संवाददाता, मईल, देवरिया : इस समय थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम का जाल लगातार फैलता जा रहा ह

By Edited By: Publish:Tue, 06 Oct 2015 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2015 11:29 PM (IST)
जालसाजों ने कर ली 60 हजार की खरीदारी

जागरण संवाददाता, मईल, देवरिया :

इस समय थाना क्षेत्र में साइबर क्राइम का जाल लगातार फैलता जा रहा है। पंजाब नेशनल बैंक के दो खाता धारकों के खाते से 60 हजार रुपये की खरीदारी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में खाताधारकों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

लार थाना के तकिया निवासी राजेंद्र प्रसाद व मईल थाना के बगही निवासी हरिश्चंद्र कुशवाहा का पंजाब नेशनल बैंक मईल में खाता है। उनके पास एटीएम कार्ड भी है। एक अक्टूबर को राजेंद्र प्रसाद के खाते से दोपहर को 40 हजार रुपये की निकासी होने की सूचना मिली। जिसके बाद राजेंद्र प्रसाद परेशान हो गए और तत्काल खाते पर रोक लगवाया। पता चला कि उनके खाते से 40 हजार रुपये की तीन बार में खरीदारी हुई है। इसी तरह हरिश्चंद्र के खाते से जालसाजों ने बीस हजार रुपये की खरीदारी की है। इस बाबत थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी