व्यापारी हित के लिए सरकार कटिबद्ध

देवरिया : केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सरकार व्यापारी हित में काम कर रही है। उन्हें कारोबार

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 09:51 PM (IST)
व्यापारी हित के लिए सरकार कटिबद्ध

देवरिया : केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सरकार व्यापारी हित में काम कर रही है। उन्हें कारोबार के लिए दस लाख रुपये का ऋण ब्याज पर देने का ऐलान किया है। श्री मिश्र रविवार की देर शाम सीसी रोड स्थित मैरेज हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। पूर्व राज्यसभा सदस्य व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों की समस्याओं पर विचार रखा। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, अटल पेंशन, दुर्घटना बीमा सहित तमाम योजनाएं एवं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मोदी सरकार प्रयासरत है। अध्यक्ष के रूप में प्रेम कुमार अग्रवाल, जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इसके पूर्व की मुख्य अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

इस दौरान सदर विधायक जन्मेजय ¨सह, राज्यसभा सदस्य कनकलता ¨सह, हृदयनारायण जायसवाल, जीवन लाल बरनवाल, भृगुनाथ प्रसाद, विजय प्रसाद, अजीत कुमार जायसवाल, महेंद्र यादव, सुभाष ¨सह, हरेंद्र जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा, कपूर चंद मद्धेशिया, संपूर्णानंद मद्धेशिया, सत्यप्रकाश गुप्ता, विमल पोद्दार, ओमप्रकाश मोदनवाल, रामविलास जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, गगन बर्नवाल, लोकेश गोयल, अजय श्रीवास्तव, राजकुमार जायसवाल, विनय मिश्र, आनंद शर्मा, विवेक कमानी, अजय नांगलिया, अनिल गुप्ता, प्रेमसागर, बैजनाथ केजरीवाल, कमलेश, सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी