अधिवक्ता होता है संत

देवरिया : तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित कर नए पदाधिकारियों को शपथ

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 10:06 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 10:06 PM (IST)
अधिवक्ता होता है संत

देवरिया : तहसील परिसर में तहसील बार एसोसिएशन द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित कर नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि व विधान परिषद सदस्य रामसुंदर दास ने कहा कि अधिवक्ता संत होता है। हम अब भी सीख रहे हैं। संघर्ष करने का तरीका हमने जाना है। वकीलों का संगठन देश में बहुत बड़ा है। देश में संविधान तथा सम्मान सबका है, परंतु सभी की एक सीमा निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ता को मैं एक महान मानता हूं, क्योंकि वह पक्ष तथा विपक्ष दोनों की बात जानता है। अधिवक्ता किसी दल का नहीं है। अधिवक्ता अगर सूझ-बुझ से काम लें तो आने वाला कल उनका होगा। मैंने सलेमपुर को जिला बनाने की मांग उठाया है। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि सलेमपुर में स्वीकृत मुंसफी न्यायालय प्रारंभ होना चाहिए। घोषणा पत्र रामायण व गीता की तरह पवित्र होना चाहिए। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि न्यायालय परिसर न्याय का मंदिर है, परंतु अब कुरुक्षेत्र बनता जा रहा है। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने कहा कि शपथ से पीछे नहीं हटना चाहिए। ईमानदारी से संगठन के पद पर रहते हुए कार्य करना चाहिए। पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि हमें अपने धैर्य का परिचय देना चाहिए। अधिवक्ता अपने लाभ के लिए नहीं, जनता को न्याय दिलाने के लिए लड़ता है। प्रदेश सरकार द्वारा अधिवक्ताओं को छला जा रहा है। इसके बाद अध्यक्ष परमानंद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदामा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शशिभूषण तिवारी, सुरेंद्र कुमार, सचिव देवेंद्र दुबे, संयुक्त सचिव आशुतोष, देवेंद्र कुशवाहा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत कार्यकारिणी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति अध्यक्ष परमानंद यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन रत्‍‌नेश श्रीवास्तव व अध्यक्षता परशुराम मिश्र ने की। कार्यक्रम को उपजिलाधिकारी गिरिजेश चौधरी, तहसीलदार दयाशंकर पाठक, प्रमोद तिवारी, सुंधाशु तिवारी, सदानंद कुशवाहा, सुरेंद्र दुबे, रमेश सिंह, राम नारायणलाल श्रीवास्तव, भानू प्रकाश सिंह, जुमाद्दीन अंसारी, सुबेदार सिंह, भीम सिंह ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी