माता-पिता के सिपुर्द हुई बालिका

देवरिया : मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित बालगृह बालिका, स्टेशन रोड

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 10:05 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 10:05 PM (IST)
माता-पिता के सिपुर्द हुई बालिका

देवरिया : मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान के अंतर्गत संचालित बालगृह बालिका, स्टेशन रोड से बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार प्रियंका उर्फ ममता को उसके पिता श्रवण कुमार व माता चंपा देवी निवासी ग्राम महुअर थाना झंगहा, गोरखपुर को सिपुर्द किया गया।

अधीक्षिका कंचनलता ने बताया कि प्रियंका उर्फ ममता पिता की गलत हरकत से तंग आकर घर छोड़ बुआ के घर गोरखपुर चली गई। वहां बीस दिन रहने के पश्चात बुआ द्वारा भी प्रताड़ना देने के कारण प्रियंका मुंबई चली गई। मुंबई में कुछ दिन इधर-उधर घूमी। घूमने के दौरान पुलिस के हाथ लगी, तो बाल कल्याण समिति मुंबई के आदेश से देवरिया पहुंचाया गया। इसके बाद झंगहा थाना से संपर्क कर उसके माता-पिता को बुलाया गया। माता-पिता कागजात लेकर उपस्थित हुए। कागजातों का निरीक्षण करने के पश्चात बालगृह बालिका से प्रियंका उर्फ ममता को उसके माता-पिता को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी