किसान विरोधी है भूमि अधिग्रहण बिल

देवरिया : राष्ट्रीय समानता दल की बैठक रविवार को शिविर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुरलीधर कुशवाहा की अध्य

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 10:23 PM (IST)
किसान विरोधी है भूमि अधिग्रहण बिल

देवरिया : राष्ट्रीय समानता दल की बैठक रविवार को शिविर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुरलीधर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा.अवधेश शाक्य को बधाई देते हुए जिले में पार्टी के सदस्यता अभियान एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति तैयार की गई।

प्रदेश मुख्य महासचिव अगम स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि पार्टी केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करती है, क्योंकि यह बिल किसान विरोधी एवं पूंजीपतियों को लाभ देने वाला है। हरिनारायण कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और अपराध निरंतर बढ़ते जा रहे हैं। विनय कुमार नायक ने कहा कि सपा सरकार ने वित्त विहीन शिक्षकों को वेतन देने का वादा किया था, लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हो सका। जिलाध्यक्ष मुरलीधर कुशवाहा ने कहा कि सभी लोग संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें।

इस दौरान उग्रसेन कुशवाहा, रमाकांत कुशवाहा, रामलाल, अभय कुशवाहा, भीम सिंह, विनय कुमार नायक, श्रीराम मोर्य, सतीश सिंह, सुरेंद्र पटेल, विशम्भर कुशवाहा, शिवसेवक गिरि, सुरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी