जालसाजों ने खाते से उड़ाए 1.23 लाख

देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम अजना निवासी एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों द्वारा 1 लाख 23 हजार रुपय

By Edited By: Publish:Mon, 23 Feb 2015 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 23 Feb 2015 10:45 PM (IST)
जालसाजों ने खाते से उड़ाए 1.23 लाख

देवरिया : थाना क्षेत्र के ग्राम अजना निवासी एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों द्वारा 1 लाख 23 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

अजना निवासी नंदलाल सिंह पुत्र रामबड़ाई का लार उपनगर स्थित यूनियन बैंक में खाता है, लेकिन आज तक उन्होंने अपने एटीएम कार्ड का प्रयोग नहीं किया है। सोमवार को वह बैंक पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनके खाते से 1 लाख 23 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी। उनका आरोप है कि शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से उनका पैसा निकाला गया है।

chat bot
आपका साथी