भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

देवरिया: थाना क्षेत्र के ग्राम मंगराइच में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें ती

By Edited By: Publish:Sun, 22 Feb 2015 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 22 Feb 2015 10:08 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, तीन घायल

देवरिया: थाना क्षेत्र के ग्राम मंगराइच में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।

दो पक्षों के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को उसी भूमि पर एक पक्ष के लोग गंदगी फेंक दिए। जिसके चलते विवाद होने लगा और विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट भी होने लगी। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया, लेकिन तब तक इस मारपीट की घटना में चंपा देवी, रितेश चौहान व दूसरे पक्ष से शकुन्तला देवी घायल हो चुकी थी। सभी थाने पहुंचे तो वहां भी विवाद करने लगे। पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। जिसके बाद मामला शांत हो सका। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

chat bot
आपका साथी