राजनीतिक शुद्धिकरण में छात्र संघ की भूमिका अहम

देवरिया : छात्रसंघ से राजनीति की नई पौध तैयार होती है। छात्र बिना किसी राजनैतिक कटुता के बीच राजनीति

By Edited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 07:45 PM (IST)
राजनीतिक शुद्धिकरण में छात्र संघ की भूमिका अहम

देवरिया : छात्रसंघ से राजनीति की नई पौध तैयार होती है। छात्र बिना किसी राजनैतिक कटुता के बीच राजनीति का हुनर सीखते हैं। देश के राजनीतिक शुद्धिकरण में युवाओं खासकर छात्र/छात्राओं को आगे आना चाहिए।

यह बातें पूर्व विधान परिषद सदस्य जय प्रकाश जायसवाल ने कही। वह श्रुति कीर्ति बौद्ध कन्या महाविद्यालय के छात्रसंघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा युवा देश की अमूल्य धरोहर हैं। आपके ऊपर देश के नव निर्माण की जिम्मेदारी है। प्राचार्य डा. अंतिमा जायसवाल ने कहा कि रचनात्मक सोच से की जाने वाली राजनीति ही देश को सही दिशा दे सकती है। अगर रचनात्मक राजनीति सीखा तो देश विकास के पथ पर अग्रसर होगा। नकारात्मक गुण आए तो विनाश का मार्ग प्रशस्त होगा।

इससे पहले श्री जायसवाल ने अध्यक्ष कामना सिंह, उपाध्यक्ष सोनम मद्धेशिया, महामंत्री अर्चना गुप्ता, कोषाध्यक्ष सबा फिरदौस और पुस्तकालय मंत्री पायल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी राजन यादव, राम सिंह, यशोदानंन पांडेय, चित्रसेन शुक्ल, बसंत आचार्य, गरिमा मिश्र, सिंधु सिंह, संध्या त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी