दो मौतों से दहला जवार

देवरिया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भृगुसरी के दो युवकों की गोरखपुर जनपद में सोनबरसा गांव के समीप मार

By Edited By: Publish:Wed, 17 Dec 2014 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 17 Dec 2014 11:14 PM (IST)
दो मौतों से दहला जवार

देवरिया : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भृगुसरी के दो युवकों की गोरखपुर जनपद में सोनबरसा गांव के समीप मार्ग दुर्घटना में मौत से जवार रो पड़ा। दोनों मोटरसाइकिल से एक एजेंसी पर अपना पासपोर्ट जाम करने जा रहे थे। उन्हें विदेश जाना था। सोनबरसा के समीप ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से लोगों का कलेजा दहल जा रहा था।

शंभूदयाल निषाद कुछ माह पूर्व ही दुबई से कमाकर घर लौटा था। दुबारा जाने की तैयारी में था। वहीं उसका साथी दिलीप निषाद पुत्र हरिश्चंद्र भी उसके साथ जाने की तैयारी करने लगा फरवरी में उसकी शादी तय थी। शंभू की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी कोई संतान नही है। पत्‍‌नी मनीषा का रो-रो कर बुराहाल था। दोनों की मौत पर गांव में चूल्हे नहीं जले। वहीं पुत्र वियोग में हरिश्चंद्र की आंखों से आंसू रुकने का नाम ले रहे थे। घर के समीप जुटे लोग यही कह रहे थे कि क्या ईश्वर को यही मंजूर था?

chat bot
आपका साथी