विज्ञान माडलों में झलकी वैज्ञानिक सोच

देवरिया : सोमवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्

By Edited By: Publish:Tue, 28 Oct 2014 02:14 AM (IST) Updated:Tue, 28 Oct 2014 02:14 AM (IST)
विज्ञान माडलों में झलकी वैज्ञानिक सोच

देवरिया : सोमवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जनपदीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी कालेजों से 87 विज्ञान प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इसमें 51 जूनियर व 36 सीनियर वर्ग के बाल विज्ञानी शामिल रहे। इस दौरान विज्ञान माडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस दौरान छह बाल विज्ञानी प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किए गए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस में बच्चे समूह में कार्य करते हुए चूने गए विषय को अपनी परिकल्पना और प्रयोग से वैज्ञानिक परिणति तक पहुंचते है,इससे बचपन में ही शोधवृत्ति का विकास होता है।

प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि सहज रुप से सीखने सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने का एक प्लेटफार्म उपलब्ध करता है। संसाधन कम होते जा रहे हैं आदमी की जरुरतें बढ़ती जा रही है।

विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विनोद राय ने कहा कि बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच केवल मांडल बना देने से ही बल्कि उनके भीतर की जिज्ञासा वैज्ञानिक गतिविधियों में मुखरित होने से होता है। विज्ञान संचारक एवं पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रकुमार दीक्षित ने कहा कि बच्चे जो कुछ करते हैं उसमें कोई न कोई वैज्ञानिक गतिविधियां छिपी रहती है। जो मौसम और पर्यावरण से प्रभावित होती है। पूर्व प्रधानाचार्य हरिनाथ प्रसाद ने कहा कि बच्चे अपने स्वत: की सोच और क्रियाओं से अभिप्रेरित होते हैं। इनके इस क्रियाशील को हमें बढ़ावा देना चाहिए।

इस दौरान डा.उपेंद्र, भुवनेश्वर मिश्रा, कृष्ण मुरारी मिश्र, रमाकांत मिश्र, विज्ञान सिंह, गोरख श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, प्रताप नारायण पटेल, सूर्य प्रकाश दीक्षित, सुमन सिन्हा, अनुराग मल्ल, अखिलेश्वर दीक्षित, शारदा प्रसाद, संजीव कुमार शिक्षक निर्णायक के रुप में बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्टों का मूल्यांकन किए।

.....................

प्रदेश के लिए चयनित बाल विज्ञानी

सीनियर वर्ग में उज्जवल गुप्ता प्रथम, स्वाती जायसवाल द्वितीय, पूर्णिमा मल्ल तृतीय व जूनियर वर्ग में प्रगति मिश्रा,उत्कर्ष उपाध्याय व रूपेश श्रीवास्तव को चयनित किया गया। जिनको उपजिलाधिकारी अभय श्रीवास्तव व जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विनोद कुमार राय ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा वरुण तिवारी, अभिनव गुप्ता, सुहेल खान को सान्तवना पुरस्कार दिया गया।

chat bot
आपका साथी