डीएम-एसपी पहुंचे ईदगाह, जानकारी ली

By Edited By: Publish:Thu, 24 Jul 2014 01:16 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jul 2014 01:16 AM (IST)
डीएम-एसपी पहुंचे ईदगाह, जानकारी ली

देवरिया : अलविदा की नमाज को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह चौकस है। ईदगाहों में नमाज के तैयारियों को लेकर अधीनस्थों को ताकीद करने के साथ ही जिलाधिकारी व एसपी ने खुद शहर दे ईदगाह पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।

रमजान के पाक महीने में आखिरी शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाती है। माह भर रोजा रखने वाले अकीदतमंद इस दिन ईदगाह में पहुंच कर अलविदा की नमाज अदा करते हैं। इस दौरान ईदगाह की साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से जुटा है। तहसीलों में एसडीएम व क्षेत्राधिकारी ने ईदगाहों की व्यवस्थाएं देखीं। वहीं जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.एस चनप्पा ने शहर दे ईदगाह पहुंच जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी