पूरी रात ठप रही विद्युत आपूर्ति

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 01:58 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 01:58 AM (IST)
पूरी रात ठप रही विद्युत आपूर्ति

जागरण संवाददाता, देवरिया :

तेज हवा व आंधी के चलते सलेमपुर के दो विद्युत सब स्टेशनों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की रात ठप रही। आंधी में सब स्टेशनों को आने वाली मुख्य आपूर्ति के तार पर जमुआ के समीप बांस गिर गया। बिजली पूरी रात गुल होने से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा रहा। खराबी को दूर कर शनिवार की सुबह आपूर्ति बहाल कर दी गई।

सलेमपुर टाउन को एक विद्युत सब स्टेशन से तो दूसरे विद्युत सब स्टेशन से ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इन सब स्टेशनों को सुबह छह से दोपहर दो बजे तक व रात सात से भोर में तीन बजे तक आपूर्ति करने का समय निर्धारित किया गया है। बीती रात साढ़े नौ बजे के करीब अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। इस दौरान सलेमपुर दोनों सब स्टेशनों को आने वाली मुख्य लाइन के तार पर जमुआ के समीप बांस गिर गया, जिससे सब स्टेशनों को आने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते पूरी रात दोनों सब स्टेशनों से जुड़ी आबादी अंधेरे में रही। शनिवार की सुबह खराबी को दूर कर कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल किया। इस बाबत अवर अभियंता वीबी राय ने कहा कि जमुआ के समीप विद्युत तार पर बांस गिर गया था। जिसके चलते आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी