बर्थ डे पार्टी में शामिल होने आया युवक बागे नदी में डूबा

संवाद सहयोगी पहाड़ी (चित्रकूट) थाना के ममसी खुर्द में बागे नदी में युवक डूब गया। तेज बहाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Oct 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 05:05 AM (IST)
बर्थ डे पार्टी में शामिल होने आया युवक बागे नदी में डूबा
बर्थ डे पार्टी में शामिल होने आया युवक बागे नदी में डूबा

संवाद सहयोगी, पहाड़ी (चित्रकूट) : थाना के ममसी खुर्द में बागे नदी में युवक डूब गया। तेज बहाव के कारण उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस गोताखोरों के सहयोग से खोज में लगी है। युवक हमीरपुर जिले के राठ थाना ओडेरा का रहना वाला था। भाई के होने वाली ससुराल ममसी खुर्द आया था।

महोबा जिले के कुलपहाड़ तहसील अंतर्गत पनवाड़ी कस्बे में रहने वाले पन्नालाल के पुत्र जितेंद्र वर्मा की शादी पहाड़ी थाना के ममसी निवासी टिहरूवा की बेटी के तय हुई है। शनिवार को टिहरूवा नातिन की जन्मदिन की पार्टी थी।। जितेंद्र का छोटा भाई अर्जुन उर्फ रावेंद्र अपने रिश्तेदार आकाश पुत्र लालाराम सेवड़ी, रवि पुत्र मुन्ना व राठ थाना के ओडेरा निवासी फुफेरा भाई अभिषेक पुत्र रामपाल के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ममसी आए थे। शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे बागे नदी नहाने गए थे। रावेन्द्र ने बताया कि वह नदी किनारे बैठकर कपड़े धुल रहा था। अभिषेक व अन्य दो लोग नदी में नहा रहे थे। अचानक गहरे पानी में जाने से अभिषेक नदी में डूब गया। कुछ देर बाद देखा तो अभिषेक कहीं नजर नहीं आ रहा था। उसको तैरना नहीं आता था। ग्रामीणों व मछुआरों ने अभिषेक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना पर एसडीएम राहुल कश्यप, थानाध्यक्ष पहाड़ी श्रवण कुमार सिंह भी पहुंचे। एसडीएम बताया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

chat bot
आपका साथी