गरीबी से तंग किशोरी ने फंदा लगाकर दे दी जान

संवाद सहयोगी मानिकपुर (चित्रकूट) मानिकपुर थाना गांधीनगर में गरीबी के तंग आकर किशोर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:13 PM (IST)
गरीबी से तंग किशोरी ने फंदा लगाकर दे दी जान
गरीबी से तंग किशोरी ने फंदा लगाकर दे दी जान

संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : मानिकपुर थाना गांधीनगर में गरीबी के तंग आकर किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। मां की पांच साल पहले मौत हो गई थी। पिता मजदूरी करता है और शराब पीकर घर में गली गलौज करता था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांधीनगर निवासी महंगू वर्मा की 17 वर्षीय पुत्री सुमन ने आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई अजीत ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया था। सुबह बुआ की बेटी आरती ने देखा की सुमन ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वह जोरों से चिल्लाई तो परिवार से सभी लोग भाग कर आए। फंदे से उसे नीचे उतारा गया। मृतका की दादी बेसनिया ने बताया कि परिवार की माली हालत बेहद खराब है। कई दिनों से घर में खाना और कपड़ा को लेकर वह बहुत परेशान थी। जिससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी केके मिश्र ने बताया कि मृतका का पिता मजदूरी करता है। मां की मौत चुकी है सुमन ही घर की देखरेख करती थी। पिता शराब पीकर रोज गाली गलौज करता था। इसी से तंग होकर उसने आत्महत्या की है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी