मछली का शिकार कर रहे युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा

संवाद सहयोगी मानिकपुर (चित्रकूट) तालाब में मछली मार रहे युवक को पुलिस ने थाने में ले ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jun 2019 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jun 2019 06:21 AM (IST)
मछली का शिकार कर रहे युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा
मछली का शिकार कर रहे युवक को पुलिस ने बेरहमी से पीटा

संवाद सहयोगी, मानिकपुर (चित्रकूट) : तालाब में मछली मार रहे युवक को पुलिस ने थाने में ले जाकर बेरहमी से पीटा। इससे युवक के मुंह और नाक से खून बहने लगा। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने युवक को पीटने से इन्कार किया है।

मामला मारकुंडी थाने से जुड़ा है। यहां भेड़ा गांव स्थित तालाब में मछली का शिकार करने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने संतोष पुत्र भैरम को हिरासत में लिया था। अन्य लोग भाग निकले थे। परिजनों का आरोप है कि रात में पुलिस ने हवालात में बंद कर संतोष की बेरहमी से पिटाई की। उसे खाना भी नहीं दिया गया। बुधवार को युवक की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। हालत बिगड़ने पर थानाध्यक्ष मो. अकरम ने दोपहर तकरीबन 12:30 बजे उसे मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित के चाचा राजकरन का आरोप है पुलिस ने संतोष को छोड़ने के लिए रुपये मांगे थे, नहीं देने पर खुन्नस में मारपीट की।

वहीं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिलीप पटेल का कहना है कि संभवत: गर्मी के कारण हालत बिगड़ी है। रिपोर्ट में सच्चाई सामने आएगी। मारकुंडी थानाध्यक्ष मो. अकरम ने बताया कि मछली का शिकार करने पर युवक को थाने लाया गया था। मारपीट नहीं की गई। रात में भोजन न करने और गर्मी की वजह से उसकी हालत बिगड़ी है। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।

chat bot
आपका साथी