बंदियों का समय-समय पर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण

जागरण संवाददाता चित्रकूट कोरोना महामारी के संभावित लहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:32 PM (IST)
बंदियों का समय-समय पर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण
बंदियों का समय-समय पर कराएं स्वास्थ्य परीक्षण

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कोरोना महामारी के संभावित लहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने जेल में बंद बंदियों और कैदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जेल में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम को कहा है। वह शनिवार को पुलिस अधीक्षक के साथ जेल के निरीक्षण पर गए थे।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल शुक्रवार की सुबह जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों की बैरकों की चेकिंग की गई। जेल अस्पताल और भोजनालय भी देखा। गंदगी मिलने पर जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर को साफ सफाई के निर्देश दिए। कोरोना महामारी के दृष्टिगत बंदियों के स्वास्थ्य का समय-समय पर परीक्षण करवाने को भी कहा। एसडीएम सदर पूजा यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आकांक्षा सिंह, सीओ नगर शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी, पीआरओ जयशंकर सिंह रहे।

मंदाकिनी की बाढ़ में बहा किशोर, मौत : मंदाकिनी नदी में स्नान करने गया किशोर बाढ़ में बह गया। गोताखोरों ने किसी तरह बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कर्वी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बाजार उटारखाना निवासी महावीर का 17 वर्षीय पुत्र छोट्टन शनिवार की शाम करीब पांच बजे पुल घाट में मंदाकिनी स्नान को गया था। साथ में पुरानी पूर्ति विसर्जन को ले गया था। बताते हैं कि जैसे ही वह मूर्तियां मंदाकिनी में विसर्जित करने लगा तो तेज बहाव में बह गया। लोगों ने शोर मचाया। तो गोताखोरों ने कूद कर किसी तरह बाहर निकाला। उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परिजन छोट्टन को लेकर अस्पताल गए थे। जहां पर उसकी मौत होगी है।

chat bot
आपका साथी